महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास परिसर, रोशनाबाद में महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित की गई बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता एवं उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक की गई चर्चा।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-28, 2026

रोशनाबाद में महिला सशक्तिकरण पर अहम बैठक,सुरक्षा व अधिकारों पर बनी रणनीति।

बैठक के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रभावी कार्यशैली विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों को महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से समिति गठन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनु शिवपुरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अविनाश भदौरिया, रुड़की बीडीओ सुमन कुटियाल, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय एवं पत्रकार शशि शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *