बजरंग दल वाहिनी ने सनातन संस्कृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। माफी न मांगने पर दी आंदोलन की चेतावनी।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
6 मई, 2026

हरिद्वार में बजरंग वाहिनी दल ने एक संगठन से जुड़े व्यक्ति पर सनातन संस्कृति के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दल के प्रदेश अध्यक्ष आशु मलिक ने स्पष्ट किया कि हाल ही में सनातन संस्कृति को लेकर दिया गया अपमानजनक बयान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा संगठन द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

​इस दौरान दल की उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी तनुजा रावत ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और इसके प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी की धार्मिक आस्था और परंपराओं का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। इस पत्रकार वार्ता में गौरव और मनोज कुमार समेत दल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *