आज रोटरी हरिद्वार द्वारा जिला कारागार हरिद्वार में एक विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
14 मई, 2026

आज रोटरी हरिद्वार द्वारा जिला कारागार हरिद्वार में एक विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 192 पैकेट सेनेटरी पैड्स जिला कारागार हरिद्वार के अधीक्षक श्री मनोज आर्य को महिला बंदियों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराए गए।

इस दौरान डॉ . अलोक सारस्वत एवं श्री मनोज आर्य के मध्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जेल में सामाजिक सहयोग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। लगभग 40 महिला बंदियों के साथ स्वास्थ्य एवं हाइजीन संबंधी संवाद भी किया गया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

रोटरी हरिद्वार ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा जेल प्रशासन के साथ मिलकर स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी बेहतर परिस्थितियों के निर्माण हेतु सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर रोटरी सदस्यों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक जीवन की मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *