ऑनलाइन दवा बिक्री विरोध, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सरोकारों के बीच श्रद्धांजलि व सुरक्षा मुद्दे रहे चर्चा में।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
20 मई, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर संचालकों की हड़ताल।

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को हरिद्वार में मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ के बैनर तले दवा व्यवसायियों ने धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के ऑनलाइन दवा बिक्री और होम डिलीवरी जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से छोटे केमिस्टों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *