डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
02 जून, 2026
शिवलोक क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का कार्य चलने के कारण बुधवार 03 जून 2026 को कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अवर अभियंता प्राची पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीबड़ी, शिवलोक, खन्ना नगर, विवेक विहार, इंडस्ट्रियल एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से मरम्मत कार्य पूरा होने तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वह आवश्यकतानुसार पहले से पानी का भंडारण कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कर जलापूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।

