डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
24 जुलाई, 2026
कावड़ मेले के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन के द्वारा तैयारियां की जा रही है।
1-{कांवड़ यात्रा की संभावित तारीखें}
हर साल कांवड़ यात्रा सावन महीने में होती है। 2026 में ये 30 जुलाई से 11 अगस्त तक है।
2026में सावन शुक्ल पक्ष जुलाई-अगस्त में आएगा। हिंदू पंचांग के हिसाब से 2026 में सावन महीने की कांवड़ यात्रा लगभग जुलाई के आखिरी हफ्ते से अगस्त के दूसरे हफ्ते है। प्रशासन ने आमतौर पर जुलाई में तैयारियां पूरी कर ली है।
भीड़- कांवड़ मेले में हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ में करोड़ों शिवभक्त आते हैं।
व्यवस्थाएं- प्रशासन 25 जुलाई तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, बैरिकेडिंग की सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखता है।
मार्ग- कांवड़ पटरी मार्ग, पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर और खाद्य सुरक्षा पर खास फोकस रहता है।
एसपी ट्रैफिक निशा यादव द्वारा बताया गया कि अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ सामान्य स्थापित कर कर रूट प्लान तैयार किया गया है, ताकि किसी भी शिव भक्ति को कोई समस्या ना आए।
हरिद्वार में पार्किंग की पूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है सभी शिव भक्तों से अनुरोध किया गया, कि अपने वाहनों को पार्किंग नहीं खड़ा करें सड़कों पर ना खड़ा करें ताकि कावड़ मेला सुचारू रूप से चल सके।
हरिद्वार में करोड़ों की संख्या में शिव भक्त गंगाजल लेने आते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस जिम्मेदारी के साथ निभाती है।
हरिद्वार से निकलकर रुड़की क्षेत्र में एसपी देहात और क्षेत्राधिकार रुड़की आसींन शर्मा के द्वारा शिव भक्तों के लिए यातायात प्लान को सुचारू रूप से तैयारी की गई है।
क्षेत्राधिकार रुड़की ऑशीन शर्मा के द्वारा बताया गया की रुड़की में कावड़ियों का दबाव काफी रहता है इसलिए जो रूट प्लान दिया गया है उस पर पुलिस प्रशासन की दिन रात शिव भक्तों की सेवा में लगी रहेगी साथ हीं उन्होंने शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि पुलिस का सहयोग करें।
{एसपी ट्रैफिक निशा यादव हरिद्वार}

