कांवड़ मेले में पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
27 जुलाई, 2026

डीएम-एसएसपी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से किया संवाद, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर होगी तत्काल कार्रवाई।

कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रेस क्लब हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। पत्रकारों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार हैं। इस बार कांवड़ मेले में सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए पहली बार साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। ये साइबर कमांडो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई करेंगे।

मानसून और विकास कार्यों के बीच चुनौतीपूर्ण है इस बार का मेला : डीएम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कई कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून और विभिन्न विकास कार्यों के चलते मेले के दौरान प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ-2027 की तैयारियां भी चल रही हैं।

×
Search here
Homeकांवड़ मेले में पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो
उत्तराखण्ड
कांवड़ मेले में पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो
srishtichakra Jul 27, 2026 0

Spread the love

डीएम-एसएसपी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से किया संवाद, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर होगी तत्काल कार्रवाई

अमित कुमार

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रेस क्लब हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डीएम और एसएसपी का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। पत्रकारों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तैयार हैं। इस बार कांवड़ मेले में सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए पहली बार साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। ये साइबर कमांडो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई करेंगे।

मानसून और विकास कार्यों के बीच चुनौतीपूर्ण है इस बार का मेला : डीएम

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि कांवड़ मेला शुरू हो चुका है और बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कई कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून और विभिन्न विकास कार्यों के चलते मेले के दौरान प्रशासन के सामने अतिरिक्त चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्यों के साथ ही कुंभ-2027 की तैयारियां भी चल रही हैं। इसके बावजूद करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेला अवधि के दौरान प्रशासन 15 अगस्त तक पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगा। डीएम ने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि कुंभ मेले से पहले प्रमुख क्षेत्रों से अतिक्रमण पूरी तरह हटाया जाएगा। भीमगोड़ा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अस्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो पर तीन घंटे में कार्रवाई : एसएसपी

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि कांवड़ मेले का स्वरूप लगातार बदल रहा है और उसी के अनुरूप पुलिस की रणनीति को भी आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि श्रद्धालु मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के माध्यम से यात्रा करेंगे। इस संबंध में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि डीजे वाहनों को निर्धारित सीमा के भीतर ही रखा जाएगा। निर्धारित मापदंडों का उल्लंघन करने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले डीजे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले वर्ष नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया निगरानी के संबंध में एसएसपी ने बताया कि पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले भ्रामक, फर्जी अथवा समाज में भ्रम फैलाने वाले वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सामान्य भ्रामक वीडियो को 36 घंटे के भीतर, जबकि एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो को लगभग तीन घंटे के भीतर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार सुनीलदत्त पाण्डेय के सोशल मीडिया निगरानी से जुड़े सवाल पर एसएसपी ने साइबर कमांडो की कार्यप्रणाली और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

पत्रकारों ने उठाए यातायात और व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दे

संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों ने यातायात, सुरक्षा, अतिक्रमण, डीजे, सोशल मीडिया निगरानी और कांवड़ मेले की अन्य चुनौतियों से जुड़े विभिन्न सवाल डीएम और एसएसपी के सामने रखे। अधिकारियों ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित संवाद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रमों से जनहित से जुड़ी सूचनाएं अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर दोनों अनुभवी अधिकारी हैं और उनके अनुभव का लाभ कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों और स्थानीय जनता को मिलेगा।

डीएम और एसएसपी का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण शास्त्री, विकास चौहान, मेहताब आलम, अवधेश सिंह पुरी, कुमार दुष्यंत, संदीप शर्मा, शैलेंद्र गोदियाल, कुणाल दरगन, अमित शर्मा, मनोज रावत, मुकेश वर्मा, श्रवण झा, राजकुमार, जोगिंदर मावी, आशीष मिश्रा एवं दीपक नौटियाल सहित अन्य पत्रकारों ने डीएम और एसएसपी को बुके, स्मृति चिह्न, शंख, रुद्राक्ष की माला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह का भी स्वागत किया गया।। इस अवसर पर सागर जोशी, तनवीर अली, रूपेश वालिया, शिप्रा अग्रवाल, तरुण नैयर, काशीराम सैनी, रामेश्वर गौड़, राधिका नागरथ, संजय रावल, प्रदीप जोशी, नीलम सैनी, प्रतिभा वर्मा, परमजीत राणा, मयूर सैनी, कुलभूषण शर्मा, वैभव भाटिया, सुमित यशकल्याण, सचिन, पुलकित शुक्ला, राजकुमार पाल एवं शिवांग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *