रोटरी हरिद्वार को अपने कांवड़ सेवा अभियान में मिला पोंटिका कंपनी का सहयोग

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
07 अगस्त, 2026

रोटरी हरिद्वार को अपने कांवड़ सेवा अभियान में मिला पोंटिका कंपनी का सहयोग

रोटरी हरिद्वार के विशाल कांवड़ सेवा अभियान, जिसके अंतर्गत अब तक 1.25 लाख जूस की बोतलों का वितरण किया जा चुका है, इससे पहले कोका-कोला कंपनी द्वारा 8,000 फैंटा (750 मि.ली.) की बोतलों का सहयोग प्राप्त हुआ। इसी क्रम में अब पोंटिका कंपनी ने भी रोटरी हरिद्वार के सेवा अभियान से जुड़ते हुए 3,000 पेन रिलीफ स्प्रे उपलब्ध कराए हैं।

इन पेन रिलीफ स्प्रे का उपयोग रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए संचालित निःशुल्क मेडिकल कैंप में किया जा रहा है, जिससे थके एवं पीड़ित यात्रियों को तत्काल राहत मिल रही है।

रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. नीलमाधब साहू ने पोंटिका कंपनी, कोका-कोला कंपनी तथा सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज और उद्योग जगत की सहभागिता से रोटरी हरिद्वार अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा के अपने उद्देश्य को पूरा कर पा रहा है।

IPP डॉ. आलोक सारस्वत
मीडिया प्रभारी (2026-27)
रोटरी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *