नेपाल में बाढ़ के बीच लूटपाट, त्रिशूली नदी से बहकर आई तिजोरी से 92 लाख की लूट

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
29 अगस्त, 2026

नेपाल में बाढ़ के बीच लूटपाट, त्रिशूली नदी से बहकर आई तिजोरी से 92 लाख की लूट

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच मानवता को शर्मसार करने वाली दो घटनाएं सामने आई हैं।

तिजोरी से 92 लाख की लूट:
नेपाल पुलिस ने त्रिशूली नदी में बहकर आई एक तिजोरी से 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह भारी तिजोरी 26 अगस्त को रसुवा जिले के भोटेकोशी क्षेत्र से बाढ़ में बह गई थी। बहते हुए यह धादिंग जिले के गल्छी ग्रामीण नगरपालिका-4, बेलखुखोला के पास त्रिशूली नदी के किनारे आकर लगी। 28-29 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने तिजोरी को तोड़कर अंदर रखा कैश लूट लिया है।

छापेमारी में पुलिस ने ₹92,68,505 कैश बरामद किया है। गिरफ्तार अधिकांश आरोपी गल्छी-4 के मस्तर गांव के हैं, कुछ आदमघाट और सिद्धलेक के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि तिजोरी में असल में कितना पैसा था और वह किस बैंक या संस्था की थी।

महिला के शव से बालियां चोरी:
वहीं दूसरी घटना में नारायणी नदी में बाढ़ में बहकर आई एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में 2 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *