डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
11 सितंबर, 2026
रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने 112 छात्राओं को लगाई निःशुल्क HPV वैक्सीन
सामाजिक सेवा एवं महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने CPAA संस्था के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर की 112 छात्राओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन लगाई।
इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यक HPV वैक्सीन CPAA संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई, जबकि वैक्सीनेशन की संपूर्ण व्यवस्था रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार द्वारा की गई।
इसके साथ ही छात्राओं को री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराए गए, जिन्हें CPAA संस्था की ओर से प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता को एक साथ बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि प्रत्येक HPV वैक्सीन की कीमत लगभग ₹4,500 तथा प्रत्येक री-यूजेबल सैनिटरी नैपकिन की कीमत ₹800 है। इस प्रकार दोनों स्वास्थ्य सुविधाएं छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। 112 छात्राओं के लिए इन दोनों सुविधाओं का कुल अनुमानित मूल्य ₹5.94 लाख है।
कार्यक्रम में रोटरी हरद्वार की ओर से अध्यक्ष डॉ. नील माधव साहू, सचिव धर्मेंद्र एस. मंधाता, उपाध्यक्ष गंगाधर नायक, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष पंकज पांडे, पूर्व सह मंडलाध्यक्ष गौरव गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष राजीव राय उपस्थित रहे।
इनर व्हील हरिद्वार की ओर से पूर्व अध्यक्ष एवं ZCC रुचिता सक्सेना, अध्यक्ष मंजू वत्स, उपाध्यक्ष प्रियंका पांडे, कोषाध्यक्ष मोनिका मोदी, ISO विभा गर्ग, करुणा गुप्ता, डॉ. अन्नू लूथरा, डॉ. नीता मेहरा, डॉ. विनीता कुमार, शैल्ली, दीपा उप्पल, संध्या कर्णवाल एवं मोनिका अरोड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में CPAA की ओर से नूपुर खरे एवं उनकी सहकर्मी प्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं CPAA एवं रोटरी के बीच समन्वय स्थापित करने में रोटरी मंडल 3080 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश का विशेष योगदान रहा।
रोटरी हरद्वार एवं इनर व्हील हरिद्वार ने इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान के लिए CPAA संस्था का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन को उनके सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों संस्थाओं ने रोटरी मंडल 3080 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश के विशेष सहयोग एवं समन्वय के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।
दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, सुविधाएं एवं जागरूकता पहुंचाई जा सके।
डॉ. आलोक सारस्वत (IPP)
मीडिया प्रभारी
रोटरी हरद्वार

