आज हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, सिडकुल में इंडस्ट्रियल समिट और पंचायत प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
8अक्टूबर, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइंस रोशनाबाद स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार से सिडकुल स्थित होटल गार्डेन व्यू के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री यहां 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक हरिद्वार में आयोजित पंचायत स्तरीय अंतर्राज्यीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का विशेष घेरा तैयार किया गया है। प्रमुख मार्गों, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *