डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
15 अक्टूबर, 2026
लक्सर बस स्टैंड पर महाराजा भगीरथ की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा हटाए जाने की सूचना मिलते ही खानपुर विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रतिमा को कथित तौर पर बिना विधि-विधान के हटाए जाने की जानकारी मिलने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई और इस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
मौके पर पहुंचकर विधायक उमेश कुमार ने प्रतिमा हटाने की प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते हुए मामले में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
महाराजा भगीरथ की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर विधायक के कड़े रुख के बाद मामला गरमा गया है। प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया और इसके पीछे की परिस्थितियों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। विधायक ने इस मामले में जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल, लक्सर बस स्टैंड पर महाराजा भगीरथ की प्रतिमा हटाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

