लक्सर पुलिस ने छात्रों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, नशे और साइबर ठगी से बचने की दी सीख

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
24 अक्टूबर, 2026

कोतवाली लक्सर पुलिस ने आज शनिवार को एसटीजेपी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों साइबर धोखाधड़ी और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत उनके भविष्य, मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। नशे से दूर रहकर शिक्षा और अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई। इसके साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी। सड़क सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कम उम्र में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित व जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *