बादलों की गड़गड़ाहट-तेज हवाओं से साथ बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से लोगों को मिली राहत।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
अप्रैल-30, 2026

हरिद्वार धर्मनगरी में उस समय मौसम बदल गया जब तेज हवाओं से साथ बारिश ने तांडव मचा दिया। गुरुवार की शाम 4 बजे से शुरु हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है तो वहीं जगह जगह सड़कों पर पानी भरना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग की सटीक सूचना से मौसम में अच्छा खासा परिवर्तन देखने को मिला है।

इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ठंडी बूंदों ने मौसम में हल्की ठंडक घोल दी है। बादलों की गड़गड़ाहट लगातार जारी हैं, और अनुमान जताया जा रहा है कि अभी और बारिश होगी।

सूत्रों की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, और कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। देहरादून, टिहरी समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भी बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं हरिद्वार में भी मौसम बदला और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

वहीं हरिद्वार धर्मनगरी में लगातार हो रही तेज बारिश से लोगों के चेहरो पर मुस्कान आई है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर भारी बारिश के चलते जल प्रभाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जो लोगों के लिए हमेशा से ही समस्या बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *