कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की बैठक: 30 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
6 मई, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित निर्माण कार्य हर हाल में 30 जून तक पूर्ण कर लिए जाएं। बैठक में एनएच और पीडब्ल्यूडी को सड़कों के कार्य दो माह में पूरा करने, नगर निगम को स्वच्छता और सिंचाई विभाग को पार्किंग टेंडर 31 मई तक करने को कहा गया। बिजली विभाग को झूलती लाइनें ठीक करने और पुलिस विभाग को निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *