डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
15 अक्टूबर, 2026
राजधानी देहरादून से हजारों दुकानदारों पर रोजगार का संकट
रिहायशी इलाकों में आवासीय नक्शे पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर अब सरकार डंडा चलाने जा रही है। हालांकि प्रशासन को ऐसा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण करना पड़ रहा है, लेकिन इससे हजारों दुकानदारों और व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों पर बड़ा संकट खड़ा होने जा रहा है।
खास बात यह है कि इसी मामले को लेकर अब तमाम विधायक और मंत्री भारी दबाव में है और चुनाव से पहले इस दबाव से मुक्ति पाने का रास्ता ढूंढ रहे है।

