मुख्यमंत्री धामी ने शहरी निकायों के लिए ₹328.278 करोड़ मंजूर किए देहरादून

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
17 अक्टूबर, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही की तीसरी किस्त के रूप में ₹328.278 करोड़ जारी करने की मंजूरी दी है। इस राशि का आवंटन पांचवें राज्य वित्त आयोग के तहत वर्ष 2025-26 के आवंटन के आधार पर किया गया है। छठे राज्य वित्त आयोग की सिफारिशें लंबित हैं।
इसके अतिरिक्त तीन गैर-निर्वाचित स्थानीय निकायों के लिए अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 की अवधि की दूसरी छमाही की किस्त के रूप में ₹3 करोड़ जारी करने को भी मंजूरी दी गई है।
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कुनिया ग्रामसभा में तापरी घाट से गोलमनू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी सड़क निर्माण के लिए ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *