डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ( माननीय विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री-उत्तराखंड सरकार) द्वारा ऋषिकेश शहर के दो प्रतिभावान खिलाड़ियोंअंकुर गुप्ता – उत्तराखंड राज्य U 17 हॉकी खिलाड़ी व मुस्कान जिनवाल – पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
28 मई, 2026

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ( माननीय विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री-उत्तराखंड सरकार) द्वारा ऋषिकेश शहर के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों
अंकुर गुप्ता – उत्तराखंड राज्य U 17 हॉकी खिलाड़ी व मुस्कान जिनवाल – पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। हाल ही मे दोनो खिलाड़ियों ने राष्ट्रिय स्तर पर उत्तराखंड राज्य टीम से प्रतिभाग किया है।
इन दोनों खिलाड़ियों की राष्ट्रिय स्तर पर खेल प्रतिभा को देखते हुए नगर निगम ऋषिकेश ने सिटीजन फीडबैक क्षेत्र मे ” स्वच्छता चैंपियन ” मनोनीत किया है।
माननीय विधायक जी ने अंकुर के पोस्टर पर ” आई सपोर्ट हॉकी ” लिखकर अंकुर के एक नए अभियान “आइए,हम सभी राष्ट्रिय खेल ‘ हॉकी ‘ को प्रोत्साहित करे।” की शुरुआत की ताकि हमारे राष्ट्रिय खेल हॉकी की गरिमा को बरकरार रखा जा सके।
अंकुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून का छात्र है और कोच सुरेश बौठीयाल व पंकज रावत के सानिध्य मे हॉकी का प्रशिक्षण ले रहा है। अंकुर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड राज्य का आजीवन सदस्य भी है इसके अन्तर्गत अंकुर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मे अपना योगदान करता है।
माननीय विधायक जी ने दोनो ही खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया और उन्हे खेल व जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हॉकी गुरु देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, खेल प्रशिक्षक ओम प्रकाश गुप्ता , नीरज जिनवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *