पुलिस दूरसंचार में नियुक्त उ०नि० को एसएसपी देहरादून ने किया निलंबित, एग्जाम के दौरान स्टाफ के साथ मारपीट करने का है आरोपी

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
07 जून, 2026

पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करते हुए शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट व अभद्रता करने की घटना का संज्ञान लेकर एसएसपी देहरादून ने कार्यवाही करते हुए कॉन्स्टेबल को निलंबित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला देहरादून में नियुक्त स्टॉफ के साथ मारपीट कर उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस दूरसंचार शाखा में नियुक्त उ०नि०, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *