रोटरी हरिद्वार का वर्ष का अंतिम रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
08 जून, 2026

रोटरी हरिद्वार का वर्ष का अंतिम रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न।

रोटरी हरिद्वार ने रोटरी वर्ष 2025-26 (1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026) के अपने अंतिम रक्तदान शिविर का आयोजन आज सिडकुल स्थित मैस्कॉट हेल्थ सीरीज कंपनी में किया।
आज के शिविर में मैस्कॉट के कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए मैस्कॉट की ओर से श्री जयबीर त्यागी एवं उनके सुपुत्र श्री तनुष त्यागी ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के आयोजन में रोटरी हरिद्वार को मैस्कॉट की ओर से श्री विनय कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि रक्त संग्रहण का कार्य देवभूमि ब्लड सेंटर द्वारा किया गया।
आज के शिविर में 196 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।
रोटरी हरिद्वार की ओर से अध्यक्ष रो. डॉ. आलोक सारस्वत ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है।
रक्तदान समिति के चेयरमैन रो. मनोरंजन सुबुद्धि ने बताया कि वे गत चार वर्षों से प्रतिवर्ष 1000 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं और पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी यह लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है।
रोटरी हरिद्वार की तरफ से रो. धर्मेंद्र मंधाता, रो. विनय शर्मा, रो. ब्रज मोहन गुप्ता मौजूद रहे।

रोटरी हरिद्वार समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है।

रोटरी हरिद्वार
“सेवा ही सर्वोपरि” 🩸🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *