देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
8 जुलाई, 2026

देहरादून में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार, 9 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *