डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
8 जुलाई, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हरिद्वार में 9 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बच्चों को घर से बाहर न भेजें और मौसम संबंधी विभागीय चेतावनियों का पालन करें। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

