डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
11 अगस्त, 2026
मेहनत को मिला मंच” – कांवड़ मेला 2026 की सफलता पर प्रेमनगर आश्रम में भव्य सम्मान समारोह
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल आयोजन के बाद पुलिस बल की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के लिए प्रेमनगर आश्रम में भव्य “बड़ा खाना” एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यालय स्तर से पुलिस के आला अधिकारियों के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
DM हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं SSP हरिद्वार नवनीत सिंह ने मुख्य अतिथि एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन, आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत, आईजी रेंज राजीव स्वरूप, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की खास बात SSP नवनीत सिंह द्वारा प्रस्तुत कांवड़ यात्रा की रिपोर्ट रही। रिपोर्ट में मेले की कानून व्यवस्था, ट्रैफिक, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधों की पूरी कहानी बयां की गई। रिपोर्ट के दौरान हॉल तालियों की गूंज से गूंज उठा, जिसने पुलिस की मेहनत पर मुहर लगा दी।
सम्मान और घोषणाएं :-
कांवड़ मेले को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस ऑफिसर्स, ट्रैफिक वालंटियर्स एवं SPOs को सम्मानित किया गया।
पहली बार विभागीय जिम्मेदारी निभा रहे ट्रेनी रिक्रूट्स के उम्दा प्रदर्शन की चौतरफा सराहना हुई।
मुख्य अतिथि द्वारा समस्त पुलिस फोर्स को सफल आयोजन की बधाई देते हुए 03 दिवस के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की गई।
समारोह के अंत में सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं अतिथियों ने साथ बैठकर लजीज भोजन का आनंद लिया।

