उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तर्ज पर जल्द ही हरिद्वार में भी टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
26 अगस्त, 2026

हरिद्वार में होगी हरिद्वार T-20 क्रिकेट लीग, 6 टीमों के बीच होगा मुकाबला।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तर्ज पर जल्द ही हरिद्वार में भी टी-20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए हरिद्वार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रविंदर सिंह ने बताया कि जनपद में क्रिकेट प्रतिभाओं को एक नया मंच देने के उद्देश्य से उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए ट्रायल कैंप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से निशुल्क होंगे। लीग शुरू होने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

लीग में कुल 6 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में 4-4 बोर्ड प्लेयर रखे जाएंगे, जबकि शेष खिलाड़ियों का चयन कैंप के माध्यम से किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन टीमों की फ्रेंचाइजी द्वारा ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। लीग के लिए कैंप शुरू कर दिया गया है।

एसोसिएशन के सचिव अमित राय ने बताया कि इस लीग के आयोजन में 100 स्पोर्ट्स प्रा. लि. सहयोग करेगी। जिले की क्रिकेट अकादमियों के अलावा कॉलेजों के प्रतिभावान खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से कैंप ज्वाइन करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि लीग के अलावा पूरे वर्ष भर का क्रिकेट कैलेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *