उत्तराखण्ड बुलेटिन: स्वच्छता, विकास योजनाओं, पर्यावरण संतुलन, नशामुक्त अभियान और सड़क सुरक्षा पर प्रशासनिक पहल।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
25 सितंबर, 2026

रोडी बेलवाल के रावण मैदान में चला स्वच्छता अभियान, 45 बैग कचरा एकत्र

​हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रोडी बेलवाल स्थित रावण मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के सहयोग से ITC मिशन सुनहरा कल और श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा आयोजित इस अभियान में 45 बैग कचरा एकत्र कर निस्तारण हेतु नगर निगम को सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया।

​ HRDA बोर्ड बैठक में 2026-27 के बजट का अनुमोदन, खाली भवनों की बिक्री पर निर्णय

​हरिद्वार: गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई और प्राधिकरण की योजनाओं में रिक्त भवनों की बिक्री को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा, मानचित्र स्वीकृति में आ रही दिक्कतों के समाधान और भावी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

​ विकास और पर्यावरण के संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखण्ड :- मुख्यमंत्री धामी

​हल्द्वानी: ‘जागरण विमर्श’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का बजट 4 हजार करोड़ से बढ़कर 1.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच चुका है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 41% की वृद्धि हुई है और SDG इंडिया इंडेक्स में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अनियोजित विकास व जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता (Carrying Capacity) का वैज्ञानिक आकलन और ग्लेशियरों की निगरानी की जा रही है।

​ नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक, व्यापक जनजागरूकता के निर्देश

​हल्द्वानी: अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में डीएम कैंप कार्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल, मदरसा, आईटीआई, पॉलीटेक्निक) को नशा मुक्ति हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। आमजन को अभियान से जोड़ने के लिए NMBA मोबाइल ऐप, QR कोड और ई-शपथ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश

​हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त और स्मूथ बनाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स की नियमित समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार और हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *