डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
2 अक्टूबर, 2026
गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के उपलक्ष में लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा शहर के कहीं इलाकों में पौधारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गयाl लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता के नेतृत्व में बैरागी कैंप व गंगा घाट पर स्वच्छता के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गयाl उनके द्वारा लगातार हरित हरिद्वार अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा हैl संस्था के द्वारा 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैंl पौधा रोपण के कार्यक्रम में एडवोकेट प्राची गुप्ता निशा गुप्ता रीना चौधरी प्रेरणा बंसल अनिल जी अश्विक गुप्ता और अन्य गण मान्य लोग मौजूद थेl

