डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
5 अक्टूबर, 2026
राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में ABVP की ऐतिहासिक जीत, चारों पदों पर कब्जा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के द्वारा मिठाई खिलाकर किया स्वागत
राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला, हरिद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों पर विजयी प्रत्याशियों तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर सभी विजयी छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

