राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को करेंगी 200 रुपये के स्मारक सिक्के का विमोचन

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
14 अक्टूबर, 2026

शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार उन्हें विशेष राष्ट्रीय सम्मान देने जा रही है। आगामी 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 200 रुपये के स्मारक सिक्के का विमोचन करेंगी।

​इस ऐतिहासिक घोषणा से हरिद्वार स्थित शदाणी दरबार और देश-विदेश के सिंधी समाज में भारी उत्साह है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया और माता साहिब हासी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शदाणी दरबार के सचिव उदय साई ने इसे दरबार की गौरवशाली आध्यात्मिक परंपरा के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह राष्ट्रीय सम्मान युवा पीढ़ी को अपनी गुरु-परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में बेहद प्रेरणादायी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *