कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ मारपीट और उत्पीड़न, अस्पताल में भर्ती, भाजपा की मंत्री भी सुरक्षित नहीं

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
15 अक्टूबर, 2026

प्रदेश में दबंग कैबिनेट मंत्री भी सुरक्षित नहीं है। सरकारी सुरक्षा होने के बावजूद उसके पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए उत्पीड़न किया।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है। गुरुवार को दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने फेसबुक पर वीडियो और ऑडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो सुनने के बाद पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया। मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को इस कदम की वजह बताया। घटनाक्रम के बीच उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी भी सामने आई है। रेखा आर्या ने महिलाओं से घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा, “घरेलू अत्याचार न सहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *