ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का बड़ा फैसला, अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
5 मई, 2026

विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जिसके अनुसार अब सभी उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही कार्य करेगा।
अर्थात् प्री-पेड नाम की व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
जैसे आप पहले मासिक बिल भरते थे वैसे ही महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक का बिल अगले दस दिन में आपको एस.एम.एस. या व्हाट्सऐप पर भेजा जाएगा।
बिल मिलने के बाद दी गई समय सीमा में आप कृपया बिल अवश्य भरें।
आपसे यह भी निवेदन है कि अपना फ़ोन नंबर अद्यतन करा लें और बिजली विभाग से आने वाले संदेशों पर ध्यान दें।
विभाग को यह भी पुनः निर्देशित किया है कि किसी भी स्थिति में महीने के अंदर बिजली नहीं काटी जाएगी।
साथ ही यह भी कहा है कि पिछला बकाया हो तो उपभोक्ता दस किश्तों में भरने की सुविधा प्रदान की जाय।
पुराने मीटरों को स्मार्ट-प्रीपेड मीटर से बदलने का कार्य स्थगित किया गया है।
फिर भी हाल में लगे स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संबंधी कोई तकलीफ़ न पड़े इसके लिए शक्ति भवन में मीटिंग कर विभाग को आज पुनः हिदायत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *