भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
26 जून, 2026

भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर में 25 जून को संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि रहे। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई और विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि आपातकाल के 21 महीने देश के लिए काला अध्याय रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया तथा जबरन नसबंदी जैसे अभियान चलाए गए। गंगा सभा अध्यक्ष एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि आपातकाल केवल राजनीतिक घटना नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला था। उन्होंने नई पीढ़ी को इस इतिहास से अवगत कराने पर जोर दिया। जिला सह प्रभारी दीपक धमीजा ने आपातकाल की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने संविधान की भावना के विपरीत कदम उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाकर उस दौर की याद दिलाती है। कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन गुप्ता का अतिथियों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रिशु चौहान, पारुल चौहान, लव शर्मा, तरुण नय्यर, निपेंद्र चौधरी, प्रीति गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, संदीप मेहता, बिंदर पाल, प्रेम शंकर, राजवीर सिंह, विपिन शर्मा, उमेश पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *