एसएमजेएन {पीजी} कॉलेज हरिद्वार में शुक्रवार को स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित आशीर्वाद एवं विदाई समारोह भावुक पलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच संपन्न हुआ।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
8 मई, 2026

एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह- “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद।

भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज।

श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक- ⁠छात्र छात्राओं ने श्रीमहंत डॉक्टर रवींद्र पुरी को दानवीर कर्ण का टाइटल प्रदान किया

एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार में शुक्रवार को स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित आशीर्वाद एवं विदाई समारोह भावुक पलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच संपन्न हुआ।

मेहताब आलम व पूर्व छात्रा शीना भटनागर और लक्ष्मी ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। एमए अंग्रेजी की छात्रा मोहिनी ने शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण काव्य पाठ किया, जबकि छात्रा गंगा के नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन रुचिता सक्सेना, डॉ मीनाक्षी शर्मा एवं डॉ पल्लवी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में डॉ संजय कुमार माहेश्वरी ने आयोजन समिति, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, डॉ आशा शर्मा, डॉ लता शर्मा, डॉ मोना शर्मा, डॉ रेनू सिंह, डॉ अनुरीषा, डॉ रजनी सिंघल, डॉ सरोज शर्मा, डॉ वंदना, योगेश्वरी, दिव्यांश शर्मा, भव्या भगत, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डॉ पुनिता शर्मा, डॉ पद्मावती तनेजा, डॉ मनीषा पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *