डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
12 जून, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, सनातन संस्कृति की दिव्य धरा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को नई पहचान प्रदान करेगा।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के उत्तराखंड प्रवास को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

