शहीद भगत सिंह चौक पर निर्जला एकादशी के अवसर पर तहसील व्यापार मंडल हरिद्वार द्वारा शीतल मीठे जल का वितरण किया, जिसमें हरिद्वार की मेयर किरण जैसल जी भी उपस्थित रही।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
25 जून, 2026

मेयर किरण जैसल जी ने निर्जला एकादशी पर भगत सिंह चौक पर लगाई गई छबील में प्रतिभाग कर श्रद्धालु और राहगीरों को शरबत वितरित किया। इस दौरान मेयर किरण जैसल जी ने कहा कि निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शीतल पेय वितरित करना पुण्य कार्य है, उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्त हरिद्वार पहुंचे हैं, ऐसे में हमारा कर्तव्य है की तपती गर्मी के मौसम में शीतल पेय पिलाकर श्रद्धालुओं की सेवा करें। उन्होंने लोगों से आव्हान किया कि सेवा कार्यों के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। वेस्ट सामग्री सड़कों पर ना फेकें और सफाई का विशेष ध्यान रखें शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सभी की सहभागिता है। सड़के गंदगी मुक्त रहेगी, तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छा संदेश मिलेगा। इस दौरान भाजपा नेता राकेश नौटियाल, राजू मनोचा, राकेश उपाध्याय, सुरेश नौटियाल, रितेश, विवेक गोयल, प्रदीप, राजीव शर्मा, भानु प्रसाद, एलडी जोशी, डॉ रागिनी गुप्ता, रंगोली गोयल आदि ने शरबत वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *