डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
05 जून, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार भारती एवं बी. एच. ई. एल. संपदा विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन”एक वृक्ष – सौ जीवन, हरित भविष्य – हमारा संकल्प”
“एक वृक्ष – सौ जीवन, हरित भविष्य – हमारा संकल्प”
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर संस्कार भारती महानगर इकाई, हरिद्वार एवं भेल संपदा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल भारती स्कूल, सेक्टर-4, भेल हरिद्वार परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री आदेश चौहान जी एवं बी. एच. ई. एल. भेल नगर प्रशासक एवं महाप्रबंधक श्री संजय पवार जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. एस. पी. सिंह, डॉ गौरव गुप्ता , बृजेश शर्मा ने सहभागिता कर वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता के समान सम्मान दिया गया है। वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के आधार नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, स्वास्थ्य एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के भी संरक्षक हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को देखते हुए वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय आवश्यकता बन चुका है।
इस अभियान में संस्कार भारती परिवार के संरक्षक अरुण पाठक, डॉ. अजय पाठक, सुभाष हँस, प्रांत मंत्री राकेश मालवीय, प्रांतीय मातृ शक्ति संयोजिका ज्योति भट्ट, इकाई अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, इकाई मंत्री संतोष साहू, कोषाध्यक्ष कमल सैनी, सुनील सैनी, संतोष मिश्रा, अमित कुमार मीत, रविंद्र सोनी, पवन वर्मा, कैलाश धाकड़, नाथीराम, हीरा सिंह पटवाल, सोनेशर सोना, शिवशंकर पांडे, सचिन, तरुण मंडल, राधेश्याम पाल, जे.पी धीमान, अनिल भारती,भवानी प्रासाद, राजकुमार, राकेश सिंह, भुवन भट्ट, हरिकेश विश्वकर्मा, हरीश साहू, सुनील गुप्ता और मातृ शक्तियों में रेखा सिंघल, पुष्प लता हंस, नीता नय्यर, बीना गुप्ता, मीनाक्षी चावला, आशा साहनी, प्रीति, वृंदा वाणी, निशा कश्यप, रीना शर्मा, सुषमा साहू, हंसवी टोंक, सुनीता टोंक आदि मातृ शक्तियों के साथ साथ कई समर्पित कार्यकर्ताओं, बड़ी संख्या में विद्यालयी बच्चों, कला साधकों, प्रकृति प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का वातावरण प्रकृति प्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि केवल वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
अंत में संस्कार भारती के इकाई मंत्री संतोष साहू ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संस्कार, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे जनजागरण अभियानों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर किया जाता रहेगा।

