धर्मनगरी की राजनीति में अपनी सेवा और समर्पण से पहचान बनाने वाले युवा नेता धीरज कुमार शर्मा के कद में पार्टी ने बड़ा इजाफा किया है।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
9 मई, 2026

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने धीरज कुमार शर्मा की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनके जज्बे को देखते हुए उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वार्ड संख्या 25 (कंखल) के प्रमुख समाजसेवी धीरज कुमार शर्मा पिछले लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और उनका समाधान करवाने में अग्रणी रहे हैं।
हाल ही में बिजली संकट का समाधान करवाने और वार्ड में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने जैसे उनके कार्यों की पार्टी आलाकमान ने भी सराहना की है।
उनकी इसी कर्मठता को देखते हुए उन्हें अब विधानसभा स्तर पर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर धीरज कुमार शर्मा ने कहा: “मुझ पर जो विश्वास पार्टी ने जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा।

मेरा लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और हरिद्वार के विकास को नई गति देना है।
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हम पूरी मजबूती से संगठन को तैयार करेंगे।”
धीरज कुमार शर्मा को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वार्ड 25 सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक शुभ संकेत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *