डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
25 जुलाई, 2026
आज उत्तराखंड उम्मीदों का दीप फाउंडेशन एनजीओ की अध्यक्ष रितु तायल और उनकी टीम ने जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के बीच प्रेम, सेवा और मानवता की भावना के साथ इडली-सांभर का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर आज डॉक्टर रागिनी गुप्ता जी का मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। नमिता गुप्ता और पायल चौखानी जी ने समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। आइए, हम सभी समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनें और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।
“नर सेवा ही नारायण सेवा है।”
ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी को इसी प्रकार सेवा, सहयोग और परोपकार के कार्य करने की प्रेरणा एवं सामर्थ्य प्रदान करें। आज के इस कार्यक्रम में मीनू बंसल,शशि अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, गीता थरेजा, नेहा गंभीर, सीमा मेहता, रंगोली गोयल, शशी राजपूत, रामबाबू बंसल, अमित अग्रवाल, मुदित तायल जी ने अपना पूरा-पूरा सहयोग दिया।

