डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
22 जुलाई, 2026
जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत।
रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत तीन राजकीय विद्यालयों में STEM Robotics Lab का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया शुभारंभ
3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरण अभियान शुरू।
लक्सर के 77 विद्यालयों में कौशल उन्नयन के साथ-साथ भौतिक आधारभूत संरचना के विकास हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार के रूप में स्थापित STEM Robotics Lab विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पंचायत स्तरीय केंद्र में संचालित हो रहे डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का जायजा लिया तथा केंद्र में बच्चों के लिए जो भी पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है,उस पर निगरानी रखने अथवा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र ने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश तथा बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सन्तोष कुमार चमोला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा, विनोद कुमार, रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के एचआर हेड नितिन शर्मा, सीएसआर प्रमुख गम्भीर अग्रवाल, ममता HIMC से डॉ. हिमांशु, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र, ग्राम प्रधान मुण्डाखेड़ा कलां, एसएमसी की अध्यक्षा,रिलैक्सो एवं ममता HIMC के प्रतिनिधिगण,शिक्षकगण, जनप्रतिनिधिगण,अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

