डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
05 जून, 2026
हरिद्वार के अधिशासी अभियंता pwd श्री दीपक कुमार का हुआ स्थानांतरण योगेश कुमार होंगे हरिद्वार के नए अधिशासी अभियंता
उत्तराखंड शासन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अभियंताओं के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों और खंडों में तैनात अधिशासी एवं सहायक अभियंताओं को जनहित और कार्यहित में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। सूची के अनुसार अधिशासी अभियंता आशुतोष को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी से प्रमुख अभियंता कार्यालय देहरादून भेजा गया है, जबकि महेन्द्र कुमार को देहरादून से हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं मनीष डोगरा को देहरादून से निर्माण खंड थराली, आदर्श गोपाल को देहरादून से बेरीनाग, दीपक कुमार को हरिद्वार से टिहरी तथा योगेश कुमार को टिहरी से हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

