हरिद्वार से रुड़की तक चला आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान, ठेका संचालकों में मचा हड़कंप

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
29 सितंबर, 2026

हरिद्वार से लेकर रुड़की, लक्सर तक चले आबकारी विभाग की टीम के अभियान ने शराब ठेका संचालकों की निंद उड़ा दी। जानकारी के अनुसार हरिद्वार, रुड़की क्षेत्र में 26 से अधिक शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की टीम का अभियान देखने को मिला है, तो वहीं ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों के चलते विभाग की गठित टीम ग्राहक बनकर स्कूटी से शराब के ठेकों पर पहुंची ओर शराब खरीदी, जिससे मिल रही शिकायतों का खुलासा हो सकें। वहीं हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला खुद मैदान में उतरकर जांच करते दिखाई दिए।

हरिद्वार, रुड़की और लक्सर में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को लेकर आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। उत्तराखंड आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजोला के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में कई शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान जिले में संचालित करीब 130 शराब ठेकों में 26 से अधिक ठेकों की चेकिंग की गई। आबकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों के अचानक ठेकों पर पहुंचने से शराब कारोबारियों और सेल्समैन में हड़कंप मच गया

वहीं इस बाबत पर हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया कि बीयर समेत शराब पर ओवर रेटिंग को लेकर शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार, रुड़की और लक्सर में मंगलवार को मलकपुर चुंगी, सिविल लाइन बस अड्डा, सिविल लाइन तिराहा, डबल फाटक, मालवीय नगर और हालू माजरा में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया है, साथ ही 130 में से 26 शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीमें केवल हरिद्वार शहर तक सीमित नहीं रहीं। ग्रामीण हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में भी शराब की दुकानों की जांच की गई। साथ ही अलग-अलग टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ठेकों का निरीक्षण किया। विभाग की टीमों ने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था और शराब की कीमतों से जुड़े पहलुओं पर जांच की।

उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री को लेकर यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, और आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *