मण्डलायुक्त के निर्देश पर क्रेता को मिला न्याय,पक्ष में हुई रजिस्ट्री।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
01 जून, 2026

श्रीमती गीता बैरागी पत्नी किशन बैरागी,निवासी ऋषिकेश द्वारा सुनहरा कालौनी, किच्छा में वर्ष 2012 में सकुन राय से एक 60गज का भूखण्ड रू0 95,000/-में क्रय किया। परन्तु विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर रजिस्ट्री नहीं की गई। सकुन राय द्वारा बताया गया कि प्रश्नगत भूखण्ड सुनील ढाली के नाम है।सुनील ढाली द्वारा रजिस्ट्री पर होने वाले व्यय को बचाने के उद्देश्य,श्रीमती बैरागी से दान रजिस्ट्री किए जाने हेतु कहा गया।इस संबंध में श्रीमती गीता बैरागी मांह अप्रैल 2026 में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत लेकर उपस्थित हुई।कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा शिकायती पत्र तहसीलदार,किच्छा को प्रेषित करते हुए दोनों पक्षों को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान करने उपरांत नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।कुमाऊँ आयुक्त/सचिव द्वारा दिए गए निर्देश पर तहसीलदार ,किच्छा द्वारा दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत विक्रेता सुनील ढाली द्वारा क्रेता श्रीमती गीता बैरागी के नाम पर भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है।उक्त के उपरांत सोमवार 01जून को श्रीमती बैरागी द्वारा कुमाऊं आयुक्त/सचिव,मुख्यमंत्री के समक्ष स्वंय उपस्थित होकर उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *