डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
13 जून, 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में यातायात पुलिस रुड़की के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।
जनसेवा को सर्वोपरि मानकर वरिष्ठ समाजसेवी ई०चैरब जैन लगातार कर रहे जनहितार्थ कार्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का आयोजन
संघर्ष से आत्मनिर्भरता तक : ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना ने बदली विशम्बरी देवी की जिंदगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के उपलक्ष्य में हरिद्वार में किया गंगा पूजन
सहयोग सीएलएफ के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का भौतिक सत्यापन संपन्न

Homeजिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का आयोजन
उत्तराखंडखबरे खेल जगत कीशिक्षाशिक्षा और स्वास्थ्य सम्पादकीय राहि की कलम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का आयोजन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में यातायात पुलिस रुड़की के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।
रैली के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन करने, रेड लाइट का सम्मान करने, तेज गति से वाहन न चलाने और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता अभियान में आमजन को बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर न केवल स्वयं का बल्कि दूसरों के जीवन की भी रक्षा की जा सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में रुड़की के समस्त पीएलवी (अधिकार मित्र) सहित यातायात पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
रैली में प्रमुख रूप से पीएलवी दीपक कुमार,कविता पटवाल,सुमित,किरण सिंह, कोमल,आयुष,राजवीर,नूतन,अरविन्द,अनिल कुमार,अमिता शर्मा,ब्रजबाला,कृष्णा पाल,दीपा,राखी,खुशी,पूजा,शिवानी,मंगेश,सरिता, निक्की,मोनू,सोनिया,चंदा रानी,शहाबुद्दीन, राजेश,अरनिका, राज कुमार और सीपीयू पुलिस से मनोज कुमार यातायात पुलिस कर्मी कo, नाजिम व होमगार्ड टिंकू, अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह जागरूकता रैली शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है” और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।