डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
08 अगस्त, 2026
नंदा की चौकी पुल अप्रोच टूटने पर बड़ी कार्रवाई।
नंदा की चौकी पुल की अप्रोच सड़क टूटने के मामले में पीडब्ल्यूडी ने कड़ी कार्रवाई की है।
कार्रवाई का विवरण –
हिमालय कंस्ट्रक्शन का लाइसेंस निलंबित – यह कंपनी बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट जी की हिस्सेदारी वाली कंपनी बताई जा रही है।
पीडब्ल्यूडी टेंडर पर रोक –
विभाग ने हिमालय कंस्ट्रक्शन को आगामी पीडब्ल्यूडी टेंडरों में भाग लेने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
मामला –
नंदा की चौकी पुल की अप्रोच सड़क के क्षतिग्रस्त/टूटने के बाद गुणवत्ता और निर्माण में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पीडब्ल्यूडी ने मामले की जांच के बाद दोषी कंपनी के खिलाफ यह कदम उठाया।
इस कार्रवाई से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने का सख्त संदेश गया है।

