डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
14 जून, 2026
सोमवती अमावस्या से पूर्व रविवार के दिन हरिद्वार में चारों तरफ जाम की स्थिति बनी हुई है। एसएसपी साहब को खुद जाम खुलवाने के लिए सड़कों पर आना पड़ा।
चार धाम यात्रा भी चल रही है जिसके कारण भीड़ बढ़ रही है।
रविवार के दिन यूके एसएससी की एग्जाम के साथ-साथ पर हरिद्वार में देखने को मिली अपार भीड़। इसके कारण हाइवे या मुख्य बाजारों में लगा जाम पुलिस प्रशासन लगातार जाम खुलवाने में लगा हुआ है। टिबड़ी फाटक, भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, ऋषिकुल चौक पर लगा भयंकर जाम। लोकल लोग जरूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले अन्यथा जाम में फंस सकते हैं।
सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में लगी चारों तरफ भीड़, सड़कों पर लगा भयंकर जाम। हाईवे हो या ऋषिकुल मैदान, परशुराम चौक, टिबड़ी फाटक के पास लगा भयंकर जाम पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने में लगा हुआ।

