प्रियंका गांधी से मिले हरीश रावत, उत्तराखंड के सियासी हालात और जनसरोकारों पर हुई अहम चर्चा

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
01 सितंबर, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। हरीश रावत ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सामने आ रही समस्याओं और जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रियंका गांधी के साथ साझा की।

बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी तरीके से आवाज बुलंद करने पर विचार हुआ।

मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरीश रावत और प्रियंका गांधी की इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में किन मुद्दों पर आगे क्या रणनीति बनाई जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *