जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्लासरूम में बच्चों से पूछे सवाल

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
15 अक्टूबर, 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने क्लासरूम में बच्चों से पूछे सवाल

हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को अपर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्लासरूम में बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछ कर शिक्षा की गुणवत्ता परखी। गणित के सवालों का सही जवाब देने पर डीएम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

क्लास रूम में बच्चों से किया संवाद

जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से सीधा बातचीत की और उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से पाठ्यक्रम के सवाल पूछने के साथ गणित के प्रश्न भी हल करवाए। विद्यार्थियों ने सवालों के सही जवाब दिए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना करते हुए पढ़ाई के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाए। जिससे, वह किताब भी जानकारी का इस्तेमाल दैनिक जीवन में भी कर सकें।

पुराने भवन की जगह बनेगा नया विद्यालय भवन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन की स्थिति का जायजा दिया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद को पुराने भवन के स्थान पर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकेगा।

खेल मैदान की जरूरत पर दिया जोर

डीएम मयूर दीक्षित ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विद्यालय में खेल मैदान की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रशासन की प्राथमिकता

डीएम ने कहा कि जनपद में शिक्षा के गुणवत्ता सुधारना और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विद्यालयों में जरूरी सुविधाओं के विकास और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद, प्रधानाध्यापिका सपना रानी, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *