डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
4 मई, 2026
हरिद्वार- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की, जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एव आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने इस राष्ट्रवादी विचार को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था, आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। इस जीत के पीछे हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। यह जीत पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और त्याग का परिणाम है। वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का कुशल नेतत्व और देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह भाई एक सटीक चुनावी रणनीति का परिचायक है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र ने कहा की पश्चिम बंगाल और असम के जनादेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता न केवल प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रवाद और सुशासन पर विश्वास कर रही है, बल्कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं बल्कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर जनता का करारा जवाब दिया। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी।

