अधिकारों के लिए भटके नहीं आम आदमी : आनंद वर्द्धन

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
17 अक्टूबर, 2026संविधान और कानून की जानकारी के अभाव में आम आदमी न्याय के लिए भटकता है। लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी का प्रमुख उद्देश्य है। यह बात कमेटी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्द्धन ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। कमेटी के सदस्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान ट्रेन-बसों का संचालन रोकने और बैरिकेडिंग से आमजन को होने वाली परेशानी पर उन्होंने कहा कि किसी के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। श्री वर्द्धन ने बताया कि संगठन जल्द ही राज्यपाल से मिलकर हाईकोर्ट की बेंच हरिद्वार या देहरादून में स्थापित करने की मांग उठाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की। इस दौरान नेपाल सिंह कश्यप, चंदन कुमार शर्मा, डॉ. रीना सिंह, अजय कुमार और कंचन भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संविधान और कानून की जानकारी के अभाव में आम आदमी न्याय के लिए भटकता है। लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना राष्ट्रीय मानवाधिकार कमेटी का प्रमुख उद्देश्य है। यह बात कमेटी के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्द्धन ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है। कमेटी के सदस्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान ट्रेन-बसों का संचालन रोकने और बैरिकेडिंग से आमजन को होने वाली परेशानी पर उन्होंने कहा कि किसी के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। श्री वर्द्धन ने बताया कि संगठन जल्द ही राज्यपाल से मिलकर हाईकोर्ट की बेंच हरिद्वार या देहरादून में स्थापित करने की मांग उठाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की। इस दौरान नेपाल सिंह कश्यप, चंदन कुमार शर्मा, डॉ. रीना सिंह, अजय कुमार और कंचन भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *