आगामी 15 मई को लघु व्यापार संगठन के चुनाव किए गए घोषित।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
12 मई, 2026

उत्तराखंड प्रदेश में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों का मात्र एक संगठन लघु व्यापार एसो के 3 वर्षीय चुनाव को लेकर लघु व्यापार एसो की कार्य समिति द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक वह संयोजक नियुक्त किए गए सात सदस्य समिति में पर्यवेक्षक अनिल शर्मा संयोजक राजीव पराशर तेज प्रकाश साहू, संजय बंसल, कमल कुमार ,लालचंद गुप्ता संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा सहित सात सदस्य समिति आगामी 3 वर्ष के लिए लघु व्यापार एसो का चुनाव कराएगी।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के संगठनिया चुनाव के पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने बताया आगामी 14 मई तक सभी सदस्य संगठन अपने-अपने क्षेत्र में संगठन की सदस्यता लेंगे आगामी 15 मई को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष तीन पदों के लिए आवेदन दिए जाएंगे आवेदन की प्रक्रिया के उपरांत वोटिंग का समय निर्धारित किया जाएगा उन्होंने कहा वर्ष 2022 से उत्तराखंड प्रदेश में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को संगठित कर एकमात्र संगठन संघर्ष कर रहा है संगठन के संघर्ष की उपलब्धि के रूप में मई 2022 को उत्तराखंड शासन द्वारा नगरी फेरी नीति नियमावली का शासन आदेश उत्तराखंड के सभी निकायों में जारी किया जा चुका है उन्होंने सभी लघु व्यापारी संगठनों से अपील की ज्यादा से ज्यादा तादाद में लघु व्यापारी एसो की सदस्यता ले और संगठन को और मजबूत बनाएं।
आगामी 15 मई को लघु व्यापार एसो के चुनाव संपन्न करने के लिए अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा पर्यवेक्षक अनिल शर्मा, राजीव पराशर, संजय बंसल, कमल सिंह, लालचंद गुप्ता, तेज प्रकाश साहू सभी सदस्यों को आगामी चुनाव कराने हेतु नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *