मोदी कैबिनेट का पहला फैसला। वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा। अपमान करने पर होगी जेल।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
6 मई, 2026

मोदी कैबिनेट का पहला फैसला। वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा। अपमान करने पर होगी जेल। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक में वंदे मातरम को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है। बैठक में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा देने का फैसला किया गया। वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं। यानी इसके अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा का प्रावधान रहेगा। अभी राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान के अपमान पर जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है, और अब वंदे मातरम भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *